भूटान के रोचक तथ्य जो शायद आपको ना पता हों || interesting facts about Bhutan in hindi

भूटान एशिया का एक छोटा सा देश है जिसकी सीमाएं भारत और चीन से लगती हैं। भूटान की बाकी और वह हिमालय से घिरा हुआ है, जो उसे बाकी दुनिया से अलग कर देता है भूटान के अधिकतर लोग बौद्ध धर्म की परंपराओं को मानते हैं। कुछ समय पहले तक भूटान बाकी दुनिया से अलग-थलग था। और वहां पर्यटन की अनुमति नहीं थी। जिसने उनको अपनी गहरी बौद्ध परंपराओं और प्रकृति को संरक्षित करने में मदद की।

लेकिन अब ऐसा नहीं है अब भूटान घूमने के लिए अच्छी जगह बन गया है। भूटान में पहाड़ों के ऊपर से बादलों को देखने के लिए ट्रॉन्ग्स दजोंग (Trongsa Dzong) एक बहुत अच्छी जगह है।

भूटान में सीमित पर्यटन :-

1974 में भूटान में पहली बार अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए अपने यहां निमंत्रित किया। लेकिन भूटान में पर्यटन अभी भी बहुत सीमित है।जबकि भूटान दुनिया के पर्यटक स्थलों में गिना जाता है दुनिया के कई पर्यटक स्थल भूटान में हैं।

भूटान ने संस्कृति और प्रकृति की रक्षा के लिए पर्यटन को सीमित रखने के लिए $250 प्रतिदिन प्रति व्यक्ति का शुल्क लगा रखा है और यह शुल्क सीजन के दौरान $200 हो जाता है भूटान घूमने के लिए आपको लाइसेंस प्राप्त टूर गाइड चाहिए इसकी फीस $250 प्रति व्यक्ति एक दिन का खर्चा है यह सब भूटान में इसलिए किया है ताकि वहां ज्यादा पर्यटक ना आएं और उनके पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं भूटान बैकपैकर्स के लिए एक अच्छी जगह नहीं है क्योंकि यह बहुत महंगा है।

भारतीयों के लिए नियमों में विशेष छूट :-

हालांकि भारत का मित्र देश और पड़ोसी देश होने के कारण भारतीयों के लिए ऊपर बताए गए नियम लागू नहीं होते हैं। भारतीय वहां स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन उन्हें आगमन पर परमिट लेना होता है जो कि 7 दिनों के लिए होता है। यह परमिट केवल पश्चिमी भूटान में यात्रा करने की अनुमति देता है। जिसमें थिंपू, पारो और पूनाखा शामिल है। अगर आपको बहुत आन के बाकी हिस्सों की यात्रा करना है तो थिंपू में एक अतिरिक्त परमिट लेना होता है जो 15 दिनों तक के लिए होता है।

★ भूटान दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है यहां भारत से 86 गुना छोटा है या अमेरिका से 256 गुना छोटा है

★ भूटान में दुनिया का सबसे ऊंचा पहाड़ है।

★ भूटान का राष्ट्रीय पशु takin है

★ भूटान का राष्ट्रीय खेल तीरंदाजी और डार्ट्स है।

एशिया का सबसे रहस्यमय देश:-

★ भूटान एशिया का सबसे रहस्यमय देश है 1974 में संयुक्त राष्ट्र ने भूटान को एक देश के रूप में मान्यता दी थी। इससे पहले भूटान में किसी को भी पर्यटन की अनुमति नहीं थी।

एकमात्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा :-

पारो भूटान का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो दुनिया के सबसे खतरनाक हवाई अड्डों की सूची में शुमार है

★ हिमालय के 20 सबसे ऊंचे पर्वत में से 18 भूटान में है लेकिन भूटानी लोग वहां ट्रैकिंग को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। वहां अधिकतम 6 किलोमीटर तक ही ट्रैक करने की अनुमति है। ट्रक में इसलिए भूटान का सबसे ऊंचा पर्वत गंगाखर अभी तक किसी ने नहीं चढ़ा है। भूटानी लोग मानते हैं कि ऊंचे पर्वतों पर अलौकिक शक्तियों का निवास है। और उन पर ट्रैकिंग करना या उन पर चढ़ना उनकी मान्यता और देवताओं के खिलाफ है।

भूटान रोचक तथ्य
भूटान रोचक तथ्य

लैंड आफ थंडर ड्रैगन :-

★ भूटान को द लैंड ऑफ थंडर ड्रैगन कहा जाता है क्योंकि वहां हिमालय के कारण बहुत अधिक मात्रा में थंडर स्टॉर्म आते हैं।

तंबाकू पर प्रतिबंध :-

★ भूटान सारी दुनिया में एक अकेला ऐसा देश है जहां 2004 में भूटान ने तमाकू को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया हालांकि 2012 में कानून में थोड़ी ढील दी गई।जिसके कारण तस्करी भी होने लगी लेकिन लोगों को सड़कों पर धूम्रपान करते देखना अभी भी दुर्लभ है। लेकिन ड्रक्स अल्कोहल ने समस्याएं पैदा कर दी हैं और सरकार ने नागरिकों को तस्करी में नशीले पदार्थों का उपयोग करने से रोकने और उन्हें शिक्षित करने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं।

★ भूटान पूरी दुनिया में एकमात्र ऐसा देश है जहां नागरिकों को पर्यावरण को संरक्षित करने का संवैधानिक दायित्व है। इसके संविधान के अनुसार राष्ट्र का कम से 60 % हिस्सा वन क्षेत्र होना चाहिए। अभी भी भूटान का 70% क्षेत्र वनों से घिरा हुआ है

★ भूटान दुनिया का सबसे आखरी देश है जिसने टीवी और इंटरनेट पर 2001 में प्रतिबंध हटा दिया। इससे पहले भूटान में टीवी और इंटरनेट पर प्रतिबंध था। लेकिन आज विशेष रूप से राजधानी थिंपू में आप लोगों को हाथ में कंप्यूटर और सेल फोन चलाते हुए देख सकते हैं।

★ भूटान में सबसे ऊंचा पर्वत गंगाखर पुनसुम जिसकी ऊंचाई 24840 फीट है। यहां के दरों पर ड्राइव करते हुए पहाड़ों के 10 को देखना बहुत ही आकर्षक लगता है।

★ भूटान में ब्लैक नेक्ड क्रेन जो कि एक सारस जैसी दिखने वाला पक्षी है जो विलुप्त होने की कगार पर है। काली गर्दन वाले क्रेन भूटानी लोगों द्वारा श्रद्धा के पात्र है। जो नवंबर के दौरान भूटान के मध्य पूर्वी क्षेत्रों में तिब्बती पठार की ओर से घाटी की ओर पलायन करते हैं। और स्थानीय लोग पंछियों के स्वागत के लिए हर साल एक त्यौहार मनाते हैं। इन पक्षियों को मारने पर आपको आजीवन कारावास हो सकता है।

★ भूटान में शिष्टाचार है कि जब आपको कोई भोजन के लिए पूछे तो आप को अस्वीकार कर देना है, और अपने मुंह पर हाथ रख कर मेशु-मेशु (meshu) कहना की है।लेकिन दो दो या तीन बार कहने पर आप उसे स्वीकार कर सकते हैं।

कोई ट्रैफिक लाइट नहीं :-

★ आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि भूटान की राजधानी थिंपू एशिया की एक अकेली ऐसी राजधानी है।जहां पर एक भी ट्रैफिक लाइट नहीं है वहां पर सफेद दस्ताने पहने यातायात अधिकारी हैं। जो ट्रैफिक को संभालते हैं सरकार ने वहां पर जब कुछ लाइट ट्रैफिक लाइटें लगाने की कोशिश की तो सार्वजनिक रूप से लोगों ने उनका विरोध किया जिसके बाद उनको तुरंत हटा दिया गया।

भूटान में स्वास्थ्य और शिक्षा सबके लिए मुफ्त :-

★ भूटान दुनिया के गरीब देशों में गिना जाता है लेकिन वहां स्वास्थ्य और शिक्षा सभी के लिए मुफ्त है यहां तक कि वहां आने वाले लोगों के लिए भी स्वास्थ्य सेवा मुक्त है।

★ 1990 के दशक से ही भूटान में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा हुआ है क्योंकि वह पर्यावरण को हानि पहुंचाता है

★ भूटान दुनिया में खुशहाल देशों में गिना गिना जाता है यहां पर दुनिया के सबसे अधिक संतुष्टि लोगों रहते हैं

★ भूटान का राष्ट्रीय फूल ब्लू पापी है जो एक दुर्लभ हिमालयन फूल है जो की वनस्पति जगत के लिए एक रहस्य था।

भूटान में पितृसत्ता ना के बराबर :-

★ भूटान में पितृसत्ता लगभग ना के बराबर है यहां लड़कियां अपने घर को छोड़कर नहीं जाती हैं। यहां आमतौर पर महिलाएं ही मुखिया होती हैं और महिलाएं ही दुकानें और व्यवसाय भी चलाती है। और खेतों पर काम भी करती है। यहां पर शादी होने के बाद लड़कियां अपना घर छोड़कर नहीं जाती हैं बल्कि पुरुष अपना घर छोड़कर पत्नी के पास आता है।

★ भूटान में बहुविवाह कानूनी है लेकिन आम तौर पर कमी होता है तलाक और फिर से शादी वहां आम बात है।

★ भूटान के अधिकांश लोग अपना जन्मतिथि नहीं जानते हैं क्योंकि वहां जन्म तिथि को याद रखना या दर्ज करना जरूरी नहीं है लेकिन अब यह बदल रहा है।

★ भूटान में अधिकतर बौद्ध धर्म के लोग रहते हैं जो शांति का समर्थन करते हैं इसलिए वहां पशु के वध पर प्रतिबंध है। लेकिन मांस खाने पर नहीं वहां अपना अधिकांश मांस भारत से आयात करता है।

यह भी जानिए :-

अल्जीरिया के रोचक तथ्य

अफगानिस्तान के रोचक तथ्य

ऑस्ट्रेलिया के बारे में 50 दिलचस्प तथ्य

Leave a Comment