जानिए अरुण जेटली अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का देहांत आज दोपहर 12:00 बजे हो गया। अरुण जेटली पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के समय के कद्दावर नेताओं में से एक थे। अरुण जेटली कुछ दिनों पहले बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत के कारण ऐम्स में भर्ती हुए थे।लेकिन आज उनका देहांत हो गया उनके देहांत पर सभी पार्टियों के नेताओं ने शोक प्रकट किया है। अमित शाह अपनी हैदराबाद की यात्रा को छोड़कर वापस दिल्ली आ गए हैं।

अरुण जेटली की संपत्ति :-

अरुण जेटली भारत के पूर्व वित्त मंत्री तो थे ही लेकिन वह एक बहुत ही अच्छे भी वकील थे। अरुण जेटली के पास महंगी गाड़ियां और दिल्ली, हरियाणा राज्यों में कई मकान के मालिक थे। अरुण जेटली को महंगी गाड़ियों और डायमंड का भी शौक था।आइए हम आपको बताते हैं वह अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए।

111 करोड़ की संपत्ति अरुण जेटली छोड़ गए

अरुण जेटली अपने पीछे 111 करोड़ की संपत्ति छोड़ गये। 2018 में राज्यसभा का मेंबर रहते हुए उन्होंने चुनाव आयोग में जो एफिडेविट दिया था। उसके अनुसार उनकी संपत्तियां का विवरण नीचे दिया गया है ।

★ एफिडेविट में अरुण जेटली ने अपनी कुल प्रॉपर्टी लगभग 111 करोड़ 66 लाख रुपए बताई थी।

★ राज्यसभा में अन्य मेंबर के पास शायद ही इतनी संपत्ति हो।

★ अरुण जेटली ने अपने ऊपर 8,69,08,381 रुपए का कर्ज भी दिखाया था।

★ अरुण जेटली के पास 6 बैंक अकाउंट और उनकी पत्नी के पास 2 बैंक के अकाउंट है जिसमें कुल मिलाकर 19,36,49,607 रुपया जमा था।

★ अरुण जेटली द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए एफिडेविट के अनुसार अरुण जेटली के पास 10 लाख कैश और उनकी पत्नी के पास 15 लाख कैश था।

★ अरुण जेटली ने प्रोविडेंट फंड में करीब 30 लाख रुपए जमा था।

★ वहीं उनकी पत्नी के प्रोविडेंट फंड में करीब 19 लाख रुपए जमा थे।

ये भी पढ़िए :-

अरुण जेटली की जीवनी और राजनीतिक सफर

सुषमा स्वराज की जीवनी और राजनीतिक जीवन

Leave a Comment