कौन हैं kbc में दिखाये गए मनसुखभाई प्रजापति || मनसुखभाई प्रजापति मिट्टी कूल

30 सितंबर को प्रसारित हुये सोनी टीवी का चर्चित और लोकप्रिय कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर आगे बढ़ने वाले मनसुखभाई प्रजापति मिट्टी कूल क्ले क्रिएशन कंपनी के मालिक हैं, जो मिट्टी के सभी प्रकार के बर्तनों से लेकर बिना बिजली केे चलने वाले मिट्टी का फ्रिज तक बनाती है।

इनका पूरा नाम मनसुखभाई राघवजीभाई प्रजापति है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से मशहूर स्वर्गीय डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने भी मनसुखभाई प्रजापति के काम की तारीफ की थी।

मनसुखभाई प्रजापति कक्षा 10 फेल हैं :-

दिसंबर 1983 में, मनसुखभाई प्रजापति राजकोट, गुजरात के पास एक छोटे से शहर, वांकानेर में एक टाइल निर्माण कंपनी में काम करते थे। तब उन्हें हर महीने 300 रुपये मिलते थे। और आज मनसुखभाई प्रजापति को ग्रामीण भारत के सबसे सफल उद्यमियों में से एक के रूप में जाना जाता है।

कक्षा 10 में फेल होने वाले मनसुखभाई प्रजापति को अगस्त 2010 में फोर्ब्स की शीर्ष 7 ग्रामीण उद्यमियों की सूची में भी शामिल किया गया था। उनको और उनकी कंपनी मिट्टी कूल क्ले क्रिएशन्स को कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं।

प्रारंभिक जीवन :-

मनसुखभाई प्रजापति का जन्म गुजरात के एक नीची मण्डल नामक गांव में एक कुम्हार परिवार में हुआ था। 1979 में माछू बांध के टूटने के बाद, उनका परिवार वांकानेर चले गए, जहाँ मनसुखभाई प्रजापति ने एक ईंट की छोटी फैक्ट्री में काम करना शुरू किया, और हाईवे में एक चाय की दुकान भी शुरू की।

बाद में मनसुखभाई प्रजाति ने पारंपरिक कुम्हार चाक के बजाय एक टाइल प्रेस का प्रयोग करके एक मिट्टी की प्लेट बनाने वाली फैक्ट्री शुरू करने का फैसला किया। जहाँ पारंपरिक तरीके से एक कुम्हार चाक से दिन में केवल कुछ ही प्लेट बना सकता था, वहीं मनसुखभाई इससे कई गुना निर्माण अपनी फैक्ट्री में एक दिन में करते थे।

मिट्टी कूल फ्रिज। मिट्टी का फ्रिज प्राइस। मिट्टी कूल कंपनी। mitti ke bartan in hindi. मनसुखभाई का फ्रिजमिट्टी के बर्तन ऑनलाइन शॉपिंग। मिट्टी के फ्रिज। मनसुखभाई प्रजापति मिट्टी के बर्तन प्राइस। mitticool clay refrigerator. mitticool fridge price. mansukhbhai prajapati contact number. mitticool showroom. mitti cool address. कौन बनेगा करोड़पति मनसुखभाई प्रजापति कौन है। mansukhbhai Prajapati KBC. मनसुखभाई प्रजापति के जीवन के बारे में। कौन बनेगा करोड़पति मनसुखभाई प्रजापति।

मनसुखभाई अपनी नौकरी छोड़ कर पूरी तरह से मिट्टी के बर्तन बनाने के काम मे जुट गए :-

मनसुखभाई ने 1988 में अपनी नौकरी छोड़ दी और अपनी मिट्टी की प्लेट निर्माण इकाई शुरू करने के लिए 30,000 रुपये का ऋण लिया। और कई साल की मेहनत के बाद एक हैंड प्रेस मशीन का निर्माण किया जो एक दिन में 700 मिट्टी की प्लेट बना सकती थी।

1995 एक राजकोट व्यवसायी, चिरागभाई पटेल को मनसुखभाई के मिट्टी के बने हुये पानी के फिल्टर बहुत पसंद आये और चिरागभाई पटेल ने 500 फ़िल्टरों का आर्डर दे दिया जिसकी कीमत 1 लाख रुपये थी।

लेकिन जब 2001 में गुजरात में भूकंप आया था, तब मनसुखभाई को व्यपार में बहुत नुकसान हुआ। संध्या गुजराती डेली नेे मनसुखभाई के टूटे हुए पानी के फ़िल्टरों फोटो छापी और कैप्शन में लिखा कि – ‘गरीबों के टूटे फ्रिज’। जिससे मनसुखभाई प्रजापति को बहुत बड़ा सदमा लगा, और उन्होंने ने मिट्टी का फ्रिज बनाने की ठानी।

मनसुखभाई प्रजापति ने “मिट्टी कूल क्ले क्रिएशन्स” नाम से कंपनी खोली :-

उन्होंने कुछ परिचितों से उधार लिया और अपने पिता के घर को भी गिरवी रख दिया। मनसुखभाई प्रजापति ने परिवार के सदस्यों की मदद से तीन साल तक कड़ी मेहनत और मिट्टी के फ्रिज के डिजाइन और परीक्षण करने के बाद, प्रजापति  2005 में मिट्टी कूल फ्रिज बनाने में सफलता प्राप्त की। मिट्टी कूल फ्रिज की कीमत मात्रा 2500 से 3000 थी, जो 10℃ तक पानी को ठंडा कर सकता था। और फल और सब्जियां 4-5 दिन तक ताजी बानी रहती हैं।

मिट्टी के बर्तन के साथ मानसुखभाई प्रजापति

2006 में IIM अहमदाबाद में प्रोफेसर और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के वाइस-चेयरमैन, अनिल गुप्ता ने मनसुखभाई प्रजापति को 2 लाख रुपये का आर्थिक सहायता प्रदान की जिससे उनको अपना कर्ज चुकाने में मदद मिली। मनसुखभाई ने मिट्टी कूल क्ले क्रिएशन्स नाम से अपनी कंपनी का पंजीकरण कराया।

मनसुखभाई प्रजापति को 40 से भी अधिक देशों से ऑर्डर आते हैं :-

उन्होंने गुजरात मे कई कुम्हारों के जीवन को सुधारा है। अब उनकी कंपनी मिट्टी के सभी प्रकार के बर्तन जैसे प्रेशर कुकर, तवा, कड़ाई, चम्मच, गिलास आदि। उनका मिट्टी से बना हुआ, बिना बिजली के चलने वाला फ्रिज सबसे अधिक प्रसिद्ध हुआ।

मनसुखभाई प्रजापति अब पूरे भारत में अपना सामान तो पहुँचाते ही है साथ ही साथ दुनिया के 40 से भी अधिक देशों से भी उन्हें सामान के ऑर्डर मिलते हैं। अब उनको कम्पनी मिट्टी कूल क्ले क्रिएशन्स अच्छा व्यापार कर रहा है।

जानिए सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक के बारे में

एपीजे अब्दुल कलाम ने की थी तारीफ :-

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने उनके काम को तारीफ करते हुए उनको ‘सच्चा वैज्ञानिक’ कहा था। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनके काम की सराहना की है। विभिन्न प्रदर्शनी में मनसुखभाई अपने मिट्टी के बर्तनों को दिखाते रहें है, और उनको कई सम्मान प्राप्त हैं। कौन बनेगा करोड़पति में मनसुखभाई प्रजापति को गांधी जयंती से 2 दिन पूर्व दिखाया गया, क्योंकि की मनसुखभाई का काम स्वदेशी को बढ़ावा देने वाला है, और महात्मा गांधी भी इसी की बात करते थे।

मनसुखभाई प्रजापति द्वारा बनाये गए बर्तन कहाँ से खरीदें :-

आप मनसुखभाई प्रजापति के ऑनलाइन स्टोर मिट्टी कूल से मिट्टी के सभी बर्तन और अन्य सामान खरीद सकते हैं, जैसे :-
1. Clay Cooker :- मिट्टी का कूकर
2. Clay Handi :- मिट्टी की हांडी
3. Clay Biryani Pot :- मिट्टी का बिरयानी रखने का बर्तन
4. Earthen Tawa :- मिट्टी का तवा
5. Earthen Clay Water Pot :- मिट्टी का पानी रखने का बर्तन)
6. Clay Water Filter :- मिट्टी का पानी फ़िल्टर या वाटर फ़िल्टर
7. MittiCool Clay Refrigerator :- मिट्टी कूल क्ले फ्रिज
8. Earthen Clay Water Bottle :- मिट्टी की पानी की बोतल
9. Earthen Clay Glass :- मिट्टी की गिलास

अमृता देवी बिश्नोई का पर्यावरण आंदोलन और बलिदान

जानिए विक्रम साराभाई के बारे में

आचार्य बालकृष्ण के पतंजलि के मालिक और अरबपति बनने तक का सफर

बंकिम चंद्र चटर्जी की जीवनी और उनकी रचनाएं

[tag] मिट्टी कूल फ्रिज। मिट्टी का फ्रिज प्राइस। मिट्टी कूल कंपनी। मनसुखभाई का फ्रिजमिट्टी के बर्तन ऑनलाइन शॉपिंग। मिट्टी के फ्रिज। मनसुखभाई प्रजापति मिट्टी के बर्तन प्राइस। mitticool clay refrigerator. mitticool fridge price. mansukhbhai prajapati contact number. mitticool showroom. mitti cool address. कौन बनेगा करोड़पति मनसुखभाई प्रजापति कौन है। mansukhbhai Prajapati KBC. मनसुखभाई प्रजापति के जीवन के बारे में। mitti ke bartan in hindi.

8 thoughts on “कौन हैं kbc में दिखाये गए मनसुखभाई प्रजापति || मनसुखभाई प्रजापति मिट्टी कूल”

  1. व्यावसायिक वार्ता हेतु सम्पर्क
    सूत्रों बताने की क।पा करें

    Reply

Leave a Comment