ऑस्ट्रिया के बारे में 50 रोचक और दिलचस्प तथ्य

ऑस्ट्रिया मध्य यूरोप का एक बहुत ही पहाड़ी इलाका है। ऑस्ट्रिया का केवल 32% हिस्सा 500 मीटर की ऊंचाई से नीचे है। 49,436 डॉलर प्रति व्यक्ति जीडीपी के साथ, ऑस्ट्रियाई लोगों का जीवन स्तर उच्च है। लगभग 47% देश वनों से घिरा है जो ऑस्ट्रिया को बहुत हरियाली देता है। यहाँ सुंदर झरने और घास के शानदार मैदान हैं। कई प्रसिद्ध संगीतकार और नोबेल पुरस्कार विजेताओं की जन्मभूमि ऑस्ट्रिया सांस्कृतिक इतिहास में समृद्ध है। वियना और साल्ज़बर्ग जैसे शहरों में बैरोक वास्तुकला ऑस्ट्रिया में पाई जाती है और देखने अतिसुंदर है।

ऑस्ट्रिया संस्कृति के रोचक तथ्य :-

● ऑस्ट्रिया संगीत के लिए विश्व प्रसिद्ध है और हेडन, स्ट्रॉस, शूबर्ट और मोजार्ट जैसे कई प्रसिद्ध संगीतकारों का जन्मस्थान था।

● कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट सहित ईसाई ऑस्ट्रियाई लोगों को अपने चर्च को एक अनिवार्य सदस्यता शुल्क का भुगतान करते हैं, जो उनकी आय पर आधारित होता है, और इसे “Kirchebbeitrag” कहा जाता है।

● औद्योगिक दुनिया में घर से बाहर काम करने वाली महिलाओं की दर ऑस्ट्रिया में सबसे अधिक है।

● ऑस्ट्रिया में सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है।

● ऑस्ट्रिया में सबसे लोकप्रिय बियर में लेगर बियर, गेहूं बीयर और ज़्विकब्लियर हैं।

● ऑस्ट्रिया के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है वीनर श्नाइटल, जिसका अर्थ जर्मन में ‘विनीज़ कटलेट’ है। यह एक पतली वील कटलेट से बनाया जाता है जो कि ब्रेडेड और पैन-फ्राइड होता है।

● ऑस्ट्रिया में, लाइन में खड़ा होना या कतार लगाना हमेशा से ही प्रचलित रहा है। आस्ट्रियाई लोग डाकघरों में, बैंकों में, एक व्यवस्थित लाइन में खड़े होकर अपना काम करते हैं। हालांकि, वे स्की लिफ्टों, बार, टिकट कार्यालयों और अन्य मनोरंजन जगह पर ऐसा नहीं करते हैं।

● ऑस्ट्रियाई के लोग समय को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। वे हर काम समय से करते हैं और कहीं जाने पर देरी से नहीं पहुँचते हैं। ऑस्ट्रिया में कुछ मिनट की देरी को भी बहुत असभ्य व्यवहार माना जाता है।

ऑस्ट्रिया रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया रोचक तथ्य

ऑस्ट्रिया की जनसंख्या के बारे में रोचक तथ्य :-

● ऑस्ट्रिया की जनसंख्या लगभग 88.23 लाख है।

● ऑस्ट्रिया में जनसंख्या घनत्व 269.4 प्रति वर्ग मील या 104 प्रति वर्ग किलोमीटर है।

● लगभग 58% ऑस्ट्रियाई लोग रोमन कैथोलिक के रूप में पहचाने जाते हैं। और कुछ संख्या प्रोटेस्टेंट, पूर्वी रूढ़िवादी, मुस्लिम, यहूदी और बौद्ध के रूप में है। और लगभग 24.5% लोग हैं जो किसी भी धर्म का दावा नहीं करते हैं।

● वियना दुनिया में रहने के लिए सबसे उच्चतम मानकों में अच्छा स्थान रखता है।

● प्रति व्यक्ति नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची में ऑस्ट्रिया का स्थान उच्च है। यह सभी प्रकार के पुरस्कारों के लिए दुनिया में 7 वें और वैज्ञानिक पुरस्कारों के लिए दुनिया में 4 वें स्थान पर है।

अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर

● अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर (Arnold Schwarzenegger) ऑस्ट्रिया में पैदा हुए और बड़े हुए, और बाद में वह अमेरिका चले गए और हॉलीवुड अभिनेता बन गए।

● एक नौकरी में काम करने वाले ऑस्ट्रियाई में 25 साल से कम उम्र के लोगों को 25 वार्षिक छुट्टी वेतन भुगतान के साथ मिलती हैं। और 25 या 25 से अधिक वर्ष के लोगों को एक वर्ष में 30 दिन की छुट्टियां वेतन भुगतान के साथ मिलती हैं। ऑस्ट्रिया में एक वर्ष में 13 पेड पब्लिक हॉलीडे भी हैं।

ऑस्ट्रिया इतिहास के रोचक तथ्य :-

● एडॉल्फ हिटलर का जन्म 1889 में ब्रूना एम इन, ऑस्ट्रिया में हुआ था। और वह 1913 में जर्मनी चला गया।

● वियना के केंद्रीय कब्रिस्तान में 3 मिलियन से अधिक मृत शरीर हैं। और उसे 1863 में स्थापित किया गया था।

● ऑस्ट्रिया का राष्ट्रीय ध्वज दुनिया में सबसे पुराना माना जाता है।

● Schönbrunn पैलेस, वियना में एक पूर्व शाही ग्रीष्मकालीन निवास है जो, ऑस्ट्रिया में सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वास्तुशिल्प स्मारकों में से एक है।

● ऑस्ट्रिया को 1938 में नाजी जर्मनी का हिस्सा बनाया गया था। और 1955 तक वह स्वतंत्र देश नहीं था।

ऑस्ट्रिया रोचक तथ्य

● साल्ज़बर्ग में, सेंट पीटर स्टिफ्टस्केलर नामक एक रेस्तरां है, जिसे यूरोप और संभवतः दुनिया में सबसे पुराना मौजूदा रेस्तरां कहा जाता है। उसे लगभग 803 ईसापूर्व का माना जाता है।

● ऑस्ट्रिया पहला देश था जिसने पोस्टल कार्ड प्रकाशित किया था। जर्मनी में कुछ साल पहले इसका प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन ऑस्ट्रिया द्वारा पहला डाक कार्ड प्रकाशित करने के एक साल बाद तक इस पर कोई कार्य नहीं किया गया था।

ऑस्ट्रिया राष्ट्रीय ध्वज

ऑस्ट्रिया सरकार के रोचक तथ्य :-

● ऑस्ट्रिया की सरकार एक संघीय संसदीय गणराज्य है।

● ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय ध्वज में तीन क्षैतिज पट्टियाँ हैं। ऊपर और नीचे की धारियाँ लाल हैं, और बीच की पट्टी सफेद है।

● आस्ट्रिया का पूरा नाम आस्ट्रिया गणराज्य या रिपुब्लिक ओस्ट्रेइच (ओस्टर्रेइच का अर्थ है “पूर्वी मार्च” या “पूर्वी क्षेत्र”)।

● ऑस्ट्रिया नाटो का सदस्य नहीं है।

● ऑस्ट्रिया के अधिकांश राज्यों में तीन से छह वर्ष की आयु के सभी बच्चों के लिए, प्री-स्कूल शिक्षा मुफ्त में उपलब्ध है।

हॉफबर्ग महल, ऑस्ट्रिया में पन्ना

● 2860 कैरेट का दुनिया का सबसे बड़ा पन्ना इंपीरियल ट्रेजरी में वियना के हॉफबर्ग महल में रखा है।

● ऑस्ट्रिया प्रत्येक वर्ष 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है और उस दिन पूरे आस्ट्रिया में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। जो 1955 में ऑस्ट्रिया पर स्थायी तौर पर संवैधानिक कानून के पारित होने को याद करने के लिए होता है।

● 18 वर्ष के बाद ऑस्ट्रिया के सभी स्वस्थ पुरुषों को 6 महीने आस्ट्रिया के सशस्त्र बलों के रूप सेवा देना अनिवार्य है।

● ऑस्ट्रिया 1995 से यूरोपीय संघ का सदस्य है।

ऑस्ट्रिया के भौगोलिक और अर्थव्यवस्था के रोचक तथ्य :-

● आस्ट्रिया देश चारों तरफ से अन्य देशों से घिरा हुआ है।

● ऑस्ट्रिया चारो और से स्लोवेनिया, इटली, स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टीन, हंगरी, स्लोवाकिया, जर्मनी और चेक गणराज्य देशों से घिरा है।

● ऑस्ट्रिया की प्रति व्यक्ति जीडीपी $ 49,436 है जो कि बहुत अच्छी और उच्च स्थिति है।

● ऑस्ट्रिया में अल्पाइन स्कीइंग (Alpine skiing) एक प्रसिद्ध और रोमांचक खेल है। अल्पाइन स्कीइंग देश की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद करता है और पर्यटन के लिए भी आकर्षण का केंद्र है।

ऑस्ट्रिया में अल्पाइन स्कीइंग (Alpine skiing)

● दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला एनर्जी ड्रिंक रेड बुल का आविष्कार ऑस्ट्रिया में हुआ था।

● लगभग 300 अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने अपने पूर्वी यूरोपीय मुख्यालय को ऑस्ट्रिया के वियना और आसपास के क्षेत्र में बसाया है।

● 1999 से ऑस्ट्रिया में यूरो को मुद्रा के रूप में प्रयोग किया जाता है।

ऑस्ट्रिया देश के अन्य दिलचस्प जानकारी और रोचक तथ्य :-

● जर्मन ऑस्ट्रिया की आधिकारिक भाषा है। ऑस्ट्रिया की अधिकांश आबादी जर्मन की स्थानीय बोली बवेरियन को अपनी मूल भाषा के रूप में बोलती है।

● ऑस्ट्रिया क्षेत्रफल 32,386 वर्ग मील (83,879 वर्ग किलोमीटर) है।

● एइस्रीसेनवेल्ट (” द वर्ल्ड ऑफ द आइस जायंट्स” ) एक प्राकृतिक चूना पत्थर और बर्फ की गुफा है, जो ऑस्ट्रिया के वेयरफेन में स्थित है , जो साल्ज़बर्ग से लगभग 40 किमी दक्षिण में है। यह दुनिया की सबसे बड़ी बर्फ की गुफा है, जो 42 किमी से भी बड़ी है, और हर साल लगभग 2 लाख पर्यटक यहाँ आते हैं।

एइस्रीसेनवेल्ट ऑस्ट्रिया रोचक तथ्य

● ऑस्ट्रिया का सबसे बड़ा शहर वियना है और ऑस्ट्रिया की राजधानी भी।

● ऑस्ट्रिया के अधिकांश हिस्सों में अल्पाइन जलवायु पाई जाती है।

● ऑस्ट्रिया में लगभग 20 हजार निजी छोटी शराब बनाने की भट्टियां हैं।

● ऑस्ट्रिया के वियना में टियरगार्टन शॉनब्रून, दुनिया का सबसे पुराना चिड़ियाघर है।

● ऑस्ट्रिया मध्य यूरोप के सबसे घने जंगलों वाले देशों में से एक है। और ऑस्ट्रिया के कुल क्षेत्रफल का 2/3 हिस्से में घास के मैदान और जंगल हैं।

● ऑस्ट्रिया में क्रिम्मेल झरने हैं जिसमें सबसे ऊंचे झरने की कुल ऊंचाई 1247 फीट या 380 मीटर है।

● ऑस्ट्रिया में ज्यादातर मध्य यूरोपीय वन्यजीव हैं जैसे कि लोमड़ी, हिरण, तीतर, खरगोश,और रीछ

वियना, ऑस्ट्रिया में वुरस्टेलप्रटर

● वियना में वुरस्टेलप्रटर (Wurstelprater) दुनिया के सबसे पुराने मनोरंजन पार्क में से एक है।

● ऑस्ट्रिया में 45 प्राकृतिक झीलें हैं, जिनका क्षेत्रफल 0.19 वर्ग मील (0.5 वर्ग किमी) से अधिक है। इसलिए, ऑस्ट्रिया चारों ओर से जमीन से घिरे होने के बावजूद इन प्राकृतिक झीलों में आप पानी में होने वाले खेलों का आनंद ले सकते हैं।

ऑस्ट्रिया अल्पाइन स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, और स्नोवशोइंग जैसे बर्फ के मनोरंजक खेल के लिए उत्तम जगह है। ऑस्ट्रिया एक लैंडलॉक देश है, लेकिन वहाँ कई सुंदर प्राकृतिक झीलें हैं, जो समुद्र तट जैसा एहसास करती हैं। ऑस्ट्रियाई लोग उच्च जीवन स्तर जीते हैं। ऑस्ट्रिया लोगों के लिए हर काम समय पर होना बहुत महत्वपूर्ण है, और वे अपने दिन का हर मिनट व्यवस्थित रखते हैं। ऑस्ट्रियाई लोगों के लिए घर में स्वच्छता और ख़ुशबू बहुत महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रियाई आम तौर पर बहुत ही रूढ़िवादी लोग हैं, लेकिन दोस्ताना हैं और हमेशा लोगों को अभिवादन करते हैं।

थंडर स्टॉर्म के बारे में रोचक तथ्य

भूटान के बारे में मजेदार रोचक तथ्य

Leave a Comment