[2019] दैनिक जागरण हिंदी बेस्टसेलर लिस्ट

दैनिक जागरण ने 2019 की पहली तिमाही की हिंदी की बेस्टसेलर लिस्ट जारी की है। दैनिक जागरण पिछले तीन सालों से हिंदी बेस्टसेलर की लिस्ट जारी कर रहा है, जो साल में हर तिमाही में जारी की जाती हैं। दैनिक जागरण की इस मुहिम से हिन्दी भाषा के लेखकों और पाठकों को बहुत फायदा हुआ है।

★ हिंदी अनुवाद में दैनिक जागरण की बेस्टसेलर लिस्ट

1. द गर्ल इन रूम नंबर 105 :-

लेखक : चेतन भगत

अनुवादक : सुशोभित सक्तावत

प्रकाशक : वेस्टलैंड बुक्स

केशव और जरा की प्रेम कहानी है जिसमें ब्रेकअप होता है, चार साल तक अलगाव चलता है।बाद में अपने जन्म दिन से पहले जरा केशव को बुलाती है फिर बदल जाती है उसकी जिंदगी

2. मेरी जीवन यात्रा :-

लेखक : एपी जे अब्दुल कलाम

अनुवादक : सुरेश साहिल

प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन

रामेश्वर में पैदा होने से लेकर देश के ग्यारहवें राष्ट्रपति बनने तक डॉ कलाम का जीवन, संकल्प, साहस लगन और श्रेष्ठता की चाह की प्रेरणादायक कहानी है

3. सीता मिथला की योद्धा :-

लेखक : अमीश त्रिपाठी

अनुवादक : उर्मिला गुप्ता

प्रकाशक : वेस्टलैंड बुक्स

राम से स्वयंवर के पहले और फिर रावण के साथ युद्ध से पहले सीता के साथ राम का सवांद। सीता को एक योद्धा के तौर पर प्रस्तुत किया गया है

4. एक था डॉक्टर, एक था संत :-

लेखिका : अरुंधति राय

अनुवादक : अनिल यादव ‘जय हिंद’

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन

किताब गांधी और अम्बेडकर पर केंद्रित है। उनका मानना है कि समकालीन भारत मे असमानता को समझने के लिए और उससे निपटने के लिए राजनीतिक विकास और गांधी के प्रभाव को समझना होगा।

5. गोपालगंज से रायसीना :-

लेखक : लालू प्रसाद यादव

अनुवादक : लालू प्रसाद यादव

प्रकाशक : रूपा पब्लिकेशन्स

भारतीय राजनीति में लालू यादव अपने तरह के अकेले राजनेता हैं। अपनी इस किताब में उन्होंने अपने जन्मस्थान से लेकर दिल्ली आने की कहानी दिलचस्प तरीके से कही है।

6. इक्ष्वाकु के वंशज :-

लेखिका : अमीश त्रिपाठी

अनुवादक : उर्मिला गुप्ता

प्रकाशक : वेस्टलैंड बुक्स

क्या राम अपने पर आग रहे लांक्षणो से उबर पाएँगे, क्या सीता के प्रति उनका प्यार संघर्षों के दौरान उनको थाम लेगा। इस किताब में इसी के बारे में बतौया गया है

7. आई डू व्हाट आई डू :-

लेखक : रघुराम जी राजन

अनुवादक : प्रभात रंजन

प्रकाशक : हार्पर कोलिंस पब्लिकेशन

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर ने अपनी पुस्तक में बेहद सरल और सहज तरीकों से अर्थशास्त्र की व्याख्या की है। और इसमें आर्थिक विकास के फार्मूले को भी पेश किया गया है।

9. मेरी गीता :-

लेखक :  देवदत्त पटनायक

अनुवादक :  सुमन परमार

प्रकाशक : रूपा पब्लिकेशंस

इस पुस्तक में देवदत्त ने अपनी तरीके से गीता को व्याख्यायित और अनूदित किया है। इसमें गीता की मूल कहानी को बचाते हुये उसको आधुनिकता के संदर्भों के साथ पेश किया गया है।

10. भारतीय जनादेश, चुनाव का विश्लेषण :-

लेखक :  प्रनॉय रॉय दोराब रु, सोपारी वाला

अनुवादक :  मंनजीत ठाकुर

प्रकाशक : पेंग्विन रैंडम हाउस

पहले आम चुनाव से लेकर देश में चुनाव किस तरीके से होते रहे और इस में क्या बदलाव आया इस पुस्तक में इस बारे में विस्तार से बताया गया है।

★ हिंदी कैथेतर में दैनिक जागरण की बेस्टसेलर लिस्ट

1. कश्मीर नामा :-

लेखक : अशोक कुमार पांडे

प्रकाशक : राजपाल एंड संस

इस किताब में कश्मीर और वहां की सियासत के बारे में बताया गया है। लोगों का कहना है कि लेखक ने बिना किसी पूर्वाग्रह के कश्मीर के अतीत और वर्तमान के बारे में बताया है। कश्मीर में रुचि रखने वाले लोगों को यह पुस्तक पसंद आती है।

2. बकर पुराण :-

लेखक : अजीत भारती

प्रकाशक : हिंदी युग्म

यह पुस्तक उन कुमारे युवाओं की दुनिया में ले जाती है जो बेहतर कल के लिए मुंबई दिल्ली जैसे महानगरों का रुख करते हैं और उसे अपना दूसरा घर बनाने का ख्वाब देखते हैं। व्यंग्यात्मक शैली में लिखा गया है।

3. आजादी मेरा ब्रांड :-

लेखक :  अनुराधा बेनीवाल

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन

शतरंज के खिलाड़ी अनुराधा बेनीवाल के संस्मरणों की श्रंखला की इस पहली पुस्तक में यूरोप के 10 देशों का यात्रा वृतांत है। हिंदी में लुप्त होती जा रही यात्रा संस्मरण विधा की यह पुस्तक पसंद की जा रही है।

4. बीजेपी कल आज और कल:-

लेखक : विजय त्रिवेदी

प्रकाशक : वेस्टलैंड

इस पुस्तक में जनसंघ की स्थापना से भाजपा के अब तक के सफर को समेटा गया है। इसमें हिंदुत्व, राम मंदिर, आंदोलन के अलावा आडवाणी और अटल के काल का रोचक वर्णन है। मोदी के करिश्मे की भी इसमें चर्चा की गई है।

5. हार नहीं मानूंगा एक अटल जीवन गाथा :-

लेखक : विजय त्रिवेदी

प्रकाशक : हार्पर कॉलिंस

किताब एक तरह से अटल जी की राजनीतिक जीवनी की है। इसमें पड़ताल की गई है कि वे क्या वजहें थी, जिन्होंने अटल जी को सभी दलों के नेताओं के बीच स्वीकार्यता और प्रतिष्ठा दिलाई।

6. मौन मुस्कान की मार :-

लेखक : आशुतोष राणा

प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन

अभिनेता आशुतोष राणा के व्यंग संग्रह में प्रतिकूल समय व विपरीत सामाजिक राजनीतिक व्यवस्था से जूझते मन की अभिव्यक्ति है। राणा ने तंत्र के तार–तार होते जाने को अपनी रचनाओं के माध्यम से पेश किया है।

7. एवरेस्ट की बेटी :-

लेखक : अरूणिमा सिंहा

प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन

इस किताब के जरिए राष्ट्रीय स्तर की वालीवाल खिलाड़ी ने अपना संघर्ष बयां किया है ट्रेन में लुटेरों से लड़ते हुए उन्होंने अपना पांव गवाना पड़ा पर अदम्य जिजीविषा के बल पर एवरेस्ट फतह करने वाली पहली दिव्यांग महिला बनी।

8. हमसफर एवरेस्ट :-

लेखक : नीरज मुसाफिर

प्रकाशक : हिंदी युग्म

यह किताब यात्रा वृतांत है जिसमें एवरेस्ट बेस कैंप के साथ-साथ गोक्यो झूलों का भी वर्णन है। हिंदी में एवरेस्ट की चोटी की यात्रा की कई किताबें उपलब्ध हैं लेकिन बेस कैंप ट्रैक को लेकर कम ही लिखा गया है।

9. इनर लाइन पास :-

लेखक : उमेश पंत

प्रकाशक : हिंदी युग्म

लेखक ने बाहर की दुनिया की यात्रा के साथ-साथ मन के भीतर चलने वाली यात्रा को भी रोचक तरीके से समेटा है। यह 18 दिनों में पूरी की गई करीब 200 किलोमीटर की पैदल यात्रा के रोमांचक अनुभवों की कहानी है।

10. यदा यदा ही योगी :-

लेखक : विजय त्रिवेदी

प्रकाशक : वेस्टलैंड बुक्स

22 साल की उम्र में अजय सिंह बिष्ट ने सन्यासी बनने का फैसला किया और योगी आदित्यनाथ बने। इस जीवनी में अजय के योगी बनने से उत्तर प्रदेश के सीएम बनने तक की कहानी को रोचक तरीके से लिखा गया है।

★ हिंदी कविता में दैनिक जागरण बेस्टसेलर की लिस्ट

1. नाराज :-

लेखक : राहत इंदौरी

प्रकाशक : मंजुल पब्लिशिंग हाउस

राहत इंदौरी रंगो और रेखाओं के फनकार हैं इस संग्रह में पाठक का उनकी इस कला से परिचय होता है। राजनीतिक सामाजिक विसंगतियों और कशमकश पर उनका पाठकों को सोचने पर विवश करता है। इस संग्रह में ऐसी शायरी की बहुतायत है।

2. दो कदम और सही :-

लेखक : राहत इंदौरी

प्रकाशक : मंजुल पब्लिशिंग हाउस

राजनीति और इश्क को अपनी शायरी का हिस्सा बनाने वाले राहत इंदौरी के इस संग्रह में जीवन और जगत के अलग-अलग पहलुओं को समेटा गया है साथ ही बेबाकी से अपनी बात कहने की उनकी ताकत का अंदाजा भी होता है।

3. तुम मेरी जान हो रजिया बी :-

लेखक : पियूष मिश्रा

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन

अभिनेता गीतकार पियूष मिश्रा की इन कविताओं को एकाकीपन की कविताएं भी कहा जाता है विपश्यना के दौरान उसने अपनी अब तक की जिंदगी पर नजर डाली तो उस अनुभव से यह कविताएं उपजिं इनमें दर्शन भी है।

4. कुछ इश्क़ किया, कुछ काम किया :-

लेखक : पीयूष मिश्रा

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन

इस संग्रह की कविताओं में पीयूष ने अपने सपनों, आकांक्षाओं, सफलता, असफलता और क्षोभ को वाणी दी है। अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले की उसकी कविताएं भी पाठकों को अलग तरह का स्वाद देती हैं।

5. पाल के इक रोग नादां :-

लेखक : गौतम राजऋषि

प्रकाशक : हिंदी युग्म

हाल में जिन लेखकों ने अपनी रचनाओं से हिंदी जगत को चौंकाया है उनमें गौतम का नाम प्रमुख है। उन्होंने अपनी गजलों में जिस तरह के बिंब प्रयोग में लाएं हैं, वह रोचक हैं। जैसे चांद-सिगरेट पीता या धूप सावर में नहा रही होती।

6. ख्वाब के गांव में :-

लेखक : जावेद अख्तर

प्रकाशक : मंजुल पब्लिशिंग हाउस

जावेद अख्तर के बारे में कहा जाता है कि वह जिंदगी की आपाधापी को फिल्म के सीन की तरह देखते हैं। और फिर उसे शब्दों में पिरो कर पेश करते हैं।इस किताब में गहराई से महसूस की गई उनकी अभिव्यक्तियां हैं।

7. चराग :-

लेखक : वसीम बरेलवी

प्रकाशक : मंजुल पब्लिशिंग हाउस

इस संग्रह में सिर्फ काल्पनिक दुनिया की बातें नहीं है बल्कि समकालीन समस्याओं और घटनाओं पर बारीक नजर रखते हुए उन्हें भी रचना में स्थान दिया गया है। आसान भाषा का इस्तेमाल कर वसीम बरेलवी अपनी शायरी को लोक प्रिय बनाते हैं।

8. पाजी नज्में :-

लेखक : गुलजार

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन

गुलजार की इन नज्मों में सीधे तौर पर तो सवाल नहीं है, लेकिन इनमें पाठकों को कभी की प्रश्न कुशलता दिखती है। इनकी कविताओं में गुस्सा भी है हल्का तंज भी है। मंदिरों में तेल चढ़ाने को लेकर व भक्तों पर तंज करते हैं।

9. मुनव्वरनामा, चुनिंदा गजलें, नज्में और अशआर :-

लेखक : मुनव्वर राना

प्रकाशक : मंजुल पब्लिशिंग हाउस

मुनव्वर राना हमारे दौर के सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित शायरों में हैं। यह उनकी चुनिंदा रचनाओं का संकलन है इसमें इंसानी बातों को बेहद सादगी और खूबसूरती के साथ गजल बनाकर पेश किया है।

10. कुछ लफ्ज़ तुम्हारे नाम :-

लेखक :

प्रकाशक :

सार्थक सागर

बिहार के मधुबनी में जन्मे और निफ्ट से पढ़ाई करने वाले सार्थक के मन में एक कवि भी आकार ले रहा था यह उनकी कविताओं का पहला संग्रह है इसमें उन्होंने जिंदगी से जुड़ी बातों को शब्दों में पिरोया है।

★ हिंदी कथा में दैनिक जागरण की बेस्टसेलर लिस्ट

1. कहर :-

लेखक : सुरेंद्र मोहन पाठक

प्रकाशक : हिंदी पॉकेेट बुक्स

विमल सीरीज का यह नवीनतम उपन्यास है। विमल ने तय किया था कि वह दिल्ली लौट जाएगा और अतीत को भुलाकर अपने परिवार के साथ शांति से समय गुजारेगा पर नियति को कुछ और मंजूर था। यह उपन्यास उसी की कहानी है

2. औघड़ :-

लेखक : नीलोत्पल मृणाल

प्रकाशक : हिंदी युग्म्म

अपने इस उपन्यास में नीलोत्पल मृणाल ने भारत के ग्राम जीवन और उसके परिवेश को केंद्र में रखा है। उन्होंने अपनी इस कृति के माध्यम से ग्रामीण जीवन के समय और समाज की परत दर परत पड़ताल की है।

3. अक्टूबर जंक्शन :-

लेखक : दिव्य प्रकाश दुबे

प्रकाशक : हिंदी युग्म

हर आदमी की दो जिंदगी होती है, एक वह जी रहा होता है और दूसरी जो जीना चाहता है। किताब में चित्रा और सुदीप की दूसरी जिंदगी यानी सपनों की जिंदगी की कहानी है। चित्रा सेलिब्रिटी लेखिका है और सुदीप करोड़पति।

4. डार्क हॉर्स एक अनकही दास्तां :-

लेखक : नीलोत्पल मृणाल

प्रकाशक : हिंदी युग्म्म / वेस्टलैंड

युवा लेखन के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित निलोत्पल मृणाल के इस उपन्यास की खूब चर्चा हुई थी। इस कथा के केंद्र में सिविल सेवा परीक्षा में हिंदी माध्यम के परीक्षार्थियों का जीवन और संघर्ष है।

5. ग्यारहवीं–ए के लड़के :-

लेखक : गौरव सोलंकी

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन

इस कहानी संग्रह में गौरव सोलंकी ने समाज के उस वर्ग को केंद्र में रखा है, जिसकी चर्चा कथा साहित्य में अब तक कम ही हुई है। वह तबका है किशोर। साथ ही उन्होंने नैतिकता के आवरण के पीछे की कालिख को भी उकेरा है।

6. बनारस टॉकीज :-

लेखक : सत्य व्यास

प्रकाशक : हिंदी युग्म

यह उपन्यास बीएचयू के हॉस्टल जीवन का रेखाचित्र खींचता है। कह सकते हैं हॉस्टल की दिनचर्या का रोजनामचा है। भाषा में भी औघड़ पन एवं बनारस पन है। कहानी में शैक्षिक जीवन के हर पहलू को समाहित किया गया है।

7. चौरासी :-

लेखक : सत्य व्यास

प्रकाशक : हिंदी युग्म

सत्य व्यास का यह तीसरा उपन्यास है। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद की हिंसा और सामाजिक उथल-पुथल को सत्य व्यास ने अपने उपन्यास का विषय बनाया है। इसमें हिंसा के बीच एक प्रेम कहानी पनपती है और परवान चढ़ती है।

8. दिल्ली दरबार :-

लेखक : सत्य व्यास

प्रकाशक : हिंदी युग्म

यह छोटे शहरों के युवाओं के दिल्ली प्रवास, प्रेम व परेशानियों की कहानी है। यह उन लाखों युवाओं के जीवन शैली की कथा भी है, जो बेहतर जिंदगी की आस में महानगर की राह पकड़ते हैं।

9. देहाती लड़के :-

लेखक : शशांक भारतीय

प्रकाशक : हिंदी युग्म्म वेस्टलैंड

एक छोटी जगह से महानगर पढ़ने आए लड़के की कहानी है। कॉलेज में लड़कियों से दोस्ती ब्रेकअप और करियर का दबाव है। इनसे जूझते हुए देहाती लड़का अब अफसर बनता है तो क्या होता है।

10. अश्वत्थामा : महाभारत का शापित योद्धा :-

लेखक : आशुतोष गर्ग

प्रकाशक : मंजुल पब्लिशिंग हाउस

महाभारत के पात्र अश्वत्थामा को लोग दुर्योधन की भांति कुटिल और दुराचारी समझते हैं। इस उपन्यास के जरिए आशुतोष ने अश्वत्थामा के कम ज्ञात पहलू को सामने लाते हुए महाभारत की कथा को नए रूप में पेश किया है।

ये भी पढ़ें–

ठंडा गोश्त – सआदत हसन मंटो

Leave a Comment