रैमन मैगसेसे पुरस्कार क्या है और किसको दिया जाता है

1957 में शुरू हुआ रैमन मैगसेसे पुरस्कार फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति की स्मृति और नेतृत्व की मिसाल के तौर पर मनाया जाता है और यह हर साल एशिया के व्यक्तियों या संगठनों को दिया जाता है।

इसका नाम द्वितीय विश्व युद्ध के बाद फिलीपींस गणराज्य के तीसरे राष्ट्रपति, रेमन डेल फिएरो मैगसेसे (Ramon del Fierro Magsaysay) के नाम पर रखा गया, इस पुरस्कार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशिया के नोबेल पुरस्कार समकक्ष के रूप में मान्यता प्राप्त है और यह एशियाई व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।

रैमन मैगसेसे

किस-किस क्षेत्र में रैमॉन मेगसेसे पुरस्कार दिया जाता है

★ सरकारी सेवा (1958-2008)

★ सार्वजनिक सेवा (1958-2008)

★ सामुदायिक नेतृत्व (1958-2008)

★ पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला (1958-2008)

★ शांति और अंतर्राष्ट्रीय कार्य (1958-2008)

★ एमर्जेंट(उभरता नेतृत्व) लीडरशिप (2001)

संयुक्त राष्ट्र वर्गीकृत (2009)

रैमॉन मैगसेसे पुरस्कार किन-किन देशों में दिया जाता है

रैमन मैगसेसे में एशिया के सभी देश शामिल हैं। यह रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। भारत में रैमन मैगसेसे पुरस्कार सबसे पहले विनोबा भावे को सामुदायिक नेतृत्व के क्षेत्र में मिला था।

आचार्य विनोबा भावे

ये भी पढ़े- जानिए क्या है डॉ “एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार” किसे और क्यों दिया जाता है

अभी तक रैमन मैगसेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय

क्रमवर्षप्राप्तकर्ताक्षेत्र
1.1958विनोबा भावेसामुदायिक नेतृत्व
2.1959सी. डी. देशमुखशासकीय सेवा
3.1961अमिताभ चौधरीपत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संवाद कला
4.1962मदर टेरेसाअंतर्राष्ट्रीय सद्भाव
5.1963डी. एन. खुरोदेसामुदायिक नेतृत्व
6.1963त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेलसामुदायिक नेतृत्व
7.1963वर्गीज़ कुरीयनसामुदायिक नेतृत्व
8.1965जयप्रकाश नारायणजनसेवा
9.1966कमला देवी चटोपाध्यायसामुदायिक नेतृत्व
9.1967सत्यजीत रेपत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
10.1971एम. एस. स्वामीनाथनसामुदायिक नेतृत्व
11.1974एम.एस.सुब्बलक्ष्मीजनसेवा
12.1975बी. जी. वर्गीज़पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
13.1976सोंभु मित्रापत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
14.1977इला रमेश भट्टसामुदायिक नेतृत्व
15.1979रजनीकांत अरोलसामुदायिक नेतृत्व
16.1979माबेला अरोलसामुदायिक नेतृत्व
17.1981गौर किशोर घोषपत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
18.1981प्रमोद करण सेठीसामुदायिक नेतृत्व
19.1982चण्डी प्रसाद भट्टसामुदायिक नेतृत्व
20.1982मनीभाई देसाईजनसेवा
21.1982अरुण शौरीपत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
22.1984आर. के. लक्ष्मणपत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
23.1985मुरलीधर देवीदास आमटे (बाबा आम्टे)जनसेवा
24.1989लक्ष्मीचंद जैनजनसेवा
25.1991के. वी. सुबन्नापत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
26.1992पंडित रविशंकरपत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
27.1993बानू कोयाजीजनसेवा
28.1994किरण बेदीशासकीय सेवा
29.1996टी. एन. शेषणशासकीय सेवा
30.1996पांडुरंग अठावलेसामुदायिक नेतृत्व
31.1997महेश चंद्र मेहताजनसेवा
32.1997महाश्वेता देवीसाहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
33.2000जॉकिन अर्पुथमशांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता
34.2000अरुणा रॉयसामुदायिक नेतृत्व
35.2001राजेन्द्र सिंहसामुदायिक नेतृत्व
36.2002संदीप पांडेयआपातकालीन नेतृत्व
37.2003शांता सिन्हासामुदायिक नेतृत्व
38.2003जेम्स माइकल लिंगदोहशासकीय सेवा
39.2004लक्ष्मीनारायण रामदासशांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता
40.2005वी. शांताजनसेवा
41.2006अरविंद केजरीवालआपातकालीन नेतृत्व
42.2007पालागुम्मि साईनाथसाहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
43.2008मंदाकिनी आम्टेआदिवासी कल्याण कार्य
44.2008प्रकाश आम्टेआदिवासी कल्याण कार्य
45.2009दीप जोशीसामाजिक कार्यकर्ता
46.2011नीलिमा मिश्रासामाजिक कार्य
47.2011हरीश हांडे
48.2012कुलांदेई फ्रांसिससामाजिक कार्य
49.2015संजीव चतुर्वेदीभ्रष्टाचार के विरुद्ध
50.2015अंशु गुप्तासामाजिक कार्य
51.2016बेज़वाडा विल्सनजनसेवा
52.2016टी. एम. कृष्णासामाजिक एकजुटता
53.2019रविश कुमारसामुदायिक नेतृत्व
रवीश कुमार

NDTV के पत्रकार रवीश कुमार को 2019 रैमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है – जो एशियाई व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है और जिसे नोबेल पुरस्कार के एशियाई संस्करण के रूप में माना जाता है।

रवीश कुमार के अलावा, म्यांमार स्थित पत्रकार को स्वे विन, थाईलैंड से अंगखाना नीलापजीत, फिलीपींस से रेमुंडो पुजांते केयबाब और दक्षिण कोरिया के किम जोंग की को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

चंद्रयान मिशन 2 के बारे में पूरी जानकारी

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सुविचार

Leave a Comment