कृष्णा पासवान एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री से विधानसभा तक का सफर

कौन हैं कृष्णा पासवान :-

कृष्णा पासवान जो इस समय उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा विधानसभा से विधायक हैं। कृष्णा पासवान का पैतृक गांव गोपालपुर कुसुंबी है। उनका फतेहपुर शहर में भी आवास है और इस समय वह फतेहपुर जिले के खागा विधानसभा से विधायक के रूप में कार्यरत हैं।

कभी वह एक आंगनवाड़ी कार्यकत्री थीं :-

कृष्णा पासवान जो कभी एक आंगनवाड़ी कार्यकत्री होती थी। अब वहां तीन बार विधायक बनकर अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इस समय वह इसलिए चर्चा में हैं। क्यों की योगी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। जिसमें सुगबुगाहट है कि कृष्णा पासवान जी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन की पूरी संभावना है कि कृष्णा पासवान जी को मंत्री बनाया जाएगा ।

कृष्णा पासवान एक जुझारू, ईमानदार और कर्मठ महिला के रूप में :-

कृष्णा पासवान जिन्होंने अपना सफर एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री से शुरू किया। फिर वह दो बार जिला पंचायत सदस्य भी रहीं हैं। उसके बाद वह दो बार विधायक भी रह चुकी हैं। और 2017 में खागा विधानसभा से पुनः विधायक चुनी गई इससे यह पता चलता है कि उन्होंने अपना जहां तक का सफर बहुत ही संघर्ष और मेहनत से हासिल किया है ।

एक ही जिले की विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक चुनी गई जिससे यह पता चलता है कि वह अपने काम के प्रति और जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहती हैं और मेहनत से कार्य करती हैं।

एक शांत स्वभाव की महिला :-

कृष्णा पासवान एक शांत स्वभाव की महिला हैं। वे दो बार जिला पंचायत सदस्य और दो बार विधायक रह चुकी हैं। और इस समय तीसरी बार खागा विधानसभा से विधायक के रूप में कार्यरत हैं। इतने लंबे राजनीतिक सफर के बावजूद उनका नाम कभी भी किसी विवाद में नहीं आया है। जिससे पर चलता है वह ईमानदार कर्मठ और जुझारू नेता हैं।

कृष्णा पासवान, सुषमा स्वराज जी के साथ

“सुषमा जी जहाँ भी मिलती थीं गले लगा कर पूंछती थी कैसी हो कृष्णा…….
आपका प्रेम ,मृदुभाषा , सरलता ,सहजता, मार्गदर्शन मुझे सदैव याद रहेगा ।
श्रद्धांजली
श्रद्धा सुमन”

कृष्णा पासवान जी ने स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी के निधन पर अपने फेसबुक पेज पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए लिखा

कृष्णा पासवान जी का राजनीतिक सफर :-

1985 में हसवा ब्लाक के गोपालपुर कुसुंबी गांव में आंगनबाड़ी के रूप में कार्य किया

1995 में वे भाजपा की सदस्य बनीं ।

1995 में खेशहन वार्ड से जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनी गई।

1995 में भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री भी बनाई गई।

1997 में हसवा मंडल की अध्यक्ष बनाई गई।

2000 में गाजीपुर वार्ड से जिला पंचायत की सदस्य चुनी गई।

2000 में उन्होंने जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर भी चुनाव लड़ा लेकिन वे हार गई।

2002 में किशुनपुर विधानसभा से पहली बार वह विधायक चुनी गई।

2007 में एक बार फिर वह विधायक का चुनाव लड़ी लेकिन इस बार वह हार गई।

2012 में खागा विधानसभा से उन्होंने फिर एक बार फिर विधायक चुनाव जीता।

2017 में खागा विधानसभा से ही दुबारा विधायक चुनी गई।

2017 में उनको विधानसभा का सचेतक भी बनाया गया।


कृष्णा जी किसानों को समझाते हुए

कृष्णा जी ने यह सिद्ध कर दिया है कि कड़ी मेहनत इमानदारी से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। एक महिला होने के नाते उन्होंने ये लक्ष्य हासिल करके महिला सशक्तिकरण को भी बल दिया है। उम्मीद है कि कृष्णा पासवान जी आगे भी चुनाव जीती रहेंगी और जनता की सेवा करते हुए और बड़े लक्ष्य को प्राप्त करेंगी।

यह भी जाने :-

नीलमा कटियार का का राजनीतिक जीवन

प्रेमलता कटियार का राजनीतिक जीवन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनमोल विचार

भूटान के बारे में चौंका देने वाले रोचक तथ्य

नीरज मुसाफिर एक घुमक्कड़ी

Leave a Comment