बांग्लादेश के बारे में जानकारी, रोचक तथ्य, इतिहास, संस्कृति और आबादी

बांग्लादेश देश दक्षिण एशिया में स्थित है। देश का आधिकारिक नाम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश है। बांग्लादेश की जनसंख्या 16.31 करोड़ है, जो इसे दुनिया का 8 वां सबसे अधिक आबादी वाला देश बनाता है। सिर्फ 56,990 वर्ग मील क्षेत्र का यह दुनिया का 92 वां सबसे बड़ा देश है। बांग्लादेश एक राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ एक एकात्मक संसदीय गणराज्य है। देश में मुख्य धर्म इस्लाम है। ढाका बांग्लादेश की राजधानी है और बांग्लादेश का सबसे शहर भी है। जो बांग्लादेश का सबसे बड़ा शहर भी है। इस देश की आधिकारिक मुद्रा बांग्लादेशी टका है। बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज में हरे रंग की पृष्ठभूमि के साथ एक लाल वृत्त है।

बांग्लादेश की संस्कृति के बारे में आकर्षक तथ्य :-

बांग्लादेश में बाएं हाथ को अशुद्ध माना जाता है, इसीलिए किसी से भी हाथ मिलाते समय, खाना खाते समय या कुछ सामान किसी को देते हुए या कोई मुख्य कार्य करने में दाहिने हाथ का प्रयोग किया जाता है।

बांग्लादेश में 2,000 से अधिक दैनिक समाचार पत्र और पत्रिकाएं प्रकाशित होती हैं। लेकिन बांग्लादेश में पाठकों की संख्या बांग्लादेश की कुल जनसंख्या की मात्र 15% ही है।

● बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल भले ही कबड्डी है, लेकिन यहां क्रिकेट सबसे पसंदीदा खेल है। यहां बच्चे आपको अक्सर गलियों में क्रिकेट खेलते हुए दिख जाएंगे जिसे गली क्रिकेट नाम से भी जाना जाता है।

● चावल बांग्लादेश का मुख्य और पसंदीदा भोजन है बांग्लादेश के लोग चावल और करी खाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। और यह दक्षिण भारत में भी बहुत पसंद किया जाता है।

बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल कबड्डी है, जो कि भारत में भी बहुत प्रचलित खेल है और गांव में महिलाओं का यह पसंदीदा खेलों में से एक है।

● बांग्लादेश के लोग मुस्कुराते नहीं हैं। मुस्कुराहट को इस देश की संस्कृति में अपरिपक्वता का प्रतीक माना जाता है।

● बांग्लादेश का राष्ट्रीय फल आश्चर्यजनक रूप से कटहल है, जिसे इंग्लिश में जैकफ्रूट कहते हैं। और बांग्लादेश का राष्ट्रीय वृक्ष आम का पेड़ है।

पहला वैशाख बंगाली संस्कृति का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है यह अक्सर अप्रैल महीने में नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है जैसा कि नाम से पता चलता है यह बैशाख महीने का पहला दिन होता है। इसी दिन को पारंपरिक सौर नव वर्ष और फसल उत्सव के रूप में कई और स्थानों में भी मनाया जाता है, और इसके अन्य नाम भी काफी प्रचलित है – जैसे मध्य और उत्तर भारत में इसको बैसाखी के नाम से जाना जाता है और भारत के केरल में विशु और तमिलनाडु में पुथंडु के नाम से मनाया जाता है।

बांग्लादेश में छात्रों के लिए 5 वर्ष की प्राथमिक शिक्षा का प्रावधान है। 5 साल की प्राथमिक शिक्षा के बाद बांग्लादेशी छात्र माध्यमिक शिक्षा लेते हैं, जो तीन चरण की होती है।

● बांग्लादेश के ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश लड़कियां स्कूल नहीं जाती हैं

बांग्लादेश के इतिहास के आकर्षक तथ्य :-

● बांग्लादेश की बागेरहाट की मस्जिद शहर को मिलाकर कुल 3 धरोहर यूनेस्को कि सूची में शामिल है।

बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु रॉयल बंगाल टाइगर
बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु रॉयल बंगाल टाइगर

● बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु रॉयल बंगाल टाइगर है, जिसकी दहाड़ की आवाज को 3 किलोमीटर दूर से भी सुना जा सकता है।

● बांग्लादेश का राष्ट्रीय फूल पानी में सफेद रंग का होने वाला लिली है, जिसे वे श्वेता नाम से भी जानते हैं।

● बांग्लादेश शब्द का अर्थ, स्थानीय बांग्ला भाषा में “बंगाल के लोग” है। बांग्लादेश का आधिकारिक नाम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश है।

● बांग्लादेश का सबसे पुराना शहर महास्थलगढ़ को माना जाता है।

● बांग्लादेश के कई ऐतिहासिक स्थल और धरोहर बाढ़ के कारण नष्ट हो चुके हैं।

1971 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की। इससे पहले इन दोनों देशों को पश्चिमी पाकिस्तान और पूर्वी पाकिस्तान नाम से भी जाना जाता था।

महास्थलगढ़ बांग्लादेश का सबसे पुराना शहर

बांग्लादेश में 1970 में आया चक्रवात तूफान बांग्लादेश की बहुत बड़ी प्राकृतिक और राष्ट्रीय आपदाओं में से एक है। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि इस चक्रवात में लगभग 5 लाख लोग मारे गए थे।

● बांग्लादेश की मुद्रा बांग्लादेशी टका है, जिसका अर्थ बंगाली में ‘मुद्रा’ है।

बांग्लादेश के भौगोलिक तथ्य और जानकारियां :-

बांग्लादेश में आश्चर्यजनक रूप से चार सीजन के बजाय 6 सीजन होते हैं।
1. ग्रिस्मो (ग्रीष्म),
2. बारशा (बरसात का मौसम),
3. शरत (शरद ऋतु),
4. हेमंतो (ठंडा मौसम),
5. चादर (सर्दियों),
6. बासंतो (वसंत)

● भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव, और श्रीलंका से घिरी बंगाल की खाड़ी, दुनिया की सबसे बड़ी खाड़ी है।

● आकार के मामले में बांग्लादेश का क्षेत्रफल अलास्का के क्षेत्रफल का केवल दसवां हिस्सा है।

● बांग्लादेश में लगभग 700 नदियाँ बहती हैं।

● एशिया की तीन सबसे बड़ी नदियाँ गंगा, मेघना और ब्रह्मपुत्र बांग्लादेश से होकर बहती हैं।

● बांग्लादेश में लगभग 67% भूमि कृषि योग्य है।

बांग्लादेश का ढाका शहर जो कि बांग्लादेश की राजधानी भी है, दुनिया के सबसे बड़े शहरों में से एक है। ढाका को मस्जिदों के शहर के रूप में भी जाना जाता है।

● बांग्लादेश में नदियों में बाढ़ आने पर जमा की गई जलोढ़ मिट्टी खेती के लिए बहुत उपयोगी साबित होती है।

● बांग्लादेश का बाजार (Bazar Beach) नामक समुद्री तट 75 मील लंबा है, और दुनिया के सबसे लंबे समुद्र तटों में से एक है।

Bazar Beach

● बांग्लादेश में कुल 17 हवाई अड्डे हैं।

दुनिया में सबसे बड़े मैंग्रोव के जंगलों में से एक बांग्लादेश में स्थित है।

● बांग्लादेश में सुंदरवन डेल्टा है जो कि दुनिया का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है।

● बांग्लादेश में कुल 17 विश्वविद्यालयों है।

● बांग्लादेश की 10% से अधिक भूमि वनों से घिरी हुई है।

● बांग्लादेश में हर साल लगभग 60 इंच से भी अधिक वर्षा होती है।

बांग्लादेश की सरकार और अर्थशास्त्र के तथ्य और जानकारियां :-

● बांग्लादेश में एक संसदीय गणतंत्र सरकार होती है।

● बांग्लादेश में प्रधान मंत्री सरकार का प्रमुख होता है, और राष्ट्रपति राष्ट्र का प्रमुख होता है।

● बांग्लादेश में राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। और बांग्लादेश में कोई राष्ट्रपति अधिकतम केवल दो कार्यकाल ही पूरा कर सकता है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

● बांग्लादेश की जीडीपी 195.1 बिलियन डॉलर है।

● बांग्लादेश में प्रति व्यक्ति जीडीपी लगभग 3,900 डॉलर है।

● बांग्लादेश में चाय के उद्योग में लगभग 40 लाख लोग काम करते हैं, और बांग्लादेश दुनिया की कुल चाय का लगभग 3% हिस्सा पैदा करता है।

● बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था 1996 से 2008 तक सालाना 6% की वृद्धि दर से बड़ी है, जो कि एक अच्छी वृद्धि दर है।

● बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग का अच्छा कारोबार है, और बांग्लादेश कपड़ा दूसरे देशों को निर्यात भी करता है। जो बांग्लादेश से निर्यात होने वाले वस्तुओं में से प्रमुख है।

बांग्लादेश की जनसांख्यिकी और आबादी के रोचक तथ्य और जानकरी :-

● बांग्लादेश की लगभग 98% आबादी बंगाली जाति समूह की है।

● बांग्लादेश में लगभग 90% आबादी मुसलमानों की है।

● बांग्लादेश की अधिकारिक भाषा बंगला, या बंगाली, है।

● बांग्लादेश दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है।

● बांग्लादेश के आधे से अधिक निवासी कृषि उद्योग से जुड़े हुए हैं।

बांग्लादेश दुनिया का 8 वां सबसे अधिक आबादी वाला देश है।

● बांग्लादेश एशिया का 5 वां सबसे अधिक आबादी वाला देश भी है।

● बांग्लादेश की राजधानी, ढाका, बांग्लादेश का सबसे बड़ा शहर है।

● बांग्लादेश में लगभग 3000 लोग प्रति वर्ग मील में रहते हैं, जो इसे दुनिया में सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक बनाता है।

बांग्लादेश एक ऐसा देश है जिसने बहुत बार बाढ़ का सामना किया है, लेकिन इस स्थिति का उसने पूरा लाभ भी उठाया है। बाढ़ ने मिट्टी को उपजाऊ बना दिया जिससे लोगों को कृषि में रोजगार मिला है। भले ही इसके कई ऐतिहासिक स्थल इन प्राकृतिक विकृतियों से नष्ट हो गए हैं, लेकिन इस देश में संस्कृति और इतिहास अभी भी बहुत समृद्ध हैं।

दुनिया के सबसे छोटे देशों के बारे में रोचक जानकारियां

विश्व के सभी देशों की मुद्राओं की सूची

जनसंख्या के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े शहर

[tag] बांग्लादेश तथ्य। बांग्लादेश के रोचक तथ्य। बांग्लादेश रोचक तथ्य। बांग्लादेश में कुल कितने राज्य हैं। बांग्लादेश के बारे में। बांग्लादेश के बारे में जानकारी। बांग्लादेश का इतिहास। बांग्लादेश विकिपीडिया। बांग्लादेश के बारे में रोचक बातें। बांग्लादेश के चौका देने वाले रोचक तथ्य। बांग्लादेश की मुद्रा। बांग्लादेश की आबादी के बारे में रोचक जानकारियां। Bangladesh facts in Hindi.

Leave a Comment