जानिये कौन थी डीडी न्यूज की एंकर नीलम शर्मा

दूरदर्शन की जानी-मानी एंकर नीलम शर्मा का आज कैंसर सेेे लड़ते हुए निधन हो गया। वह करीब 20 साल से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं। उनके निधन पर दूरदर्शन ने ट्वीट करके जानकारी दी और शोक जताया उन्होंने 1995 में दूरदर्शन के के साथ कैरियर की शुरुआत की थी।

वह दूरदर्शन के चर्चित शो तेजस्विनी और बड़ी चर्चा के लिए प्रसिद्ध थी। लंबे बाल और साड़ी उनकी पहचान थी और वह हमेशा मुस्कुराती रहती थी। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर और दूरदर्शन की महानिदेशक सुप्रिया साहू ने नीलम शर्मा मौत पर गहरा दुख जताया।

नीलम शर्मा नारी शक्ति अवॉर्ड लेते हुए

हाल ही में नीलम शर्मा को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था के निधन पर डीडी न्यूज़ ने ट्वीट किया-

“हमारे प्रिय सहकर्मी नीलम शर्मा के निधन पर शोक। #Ddnews के साथ 20 साल से अधिक समय तक एक संस्थापक एंकर रहीं, उन्होंने कई क्षमताओं में एक शानदार भूमिका निभाई। ‘बड़ी चर्चा ‘से लेकर ‘तेजस्विनी’ तक उनके पथ को तोड़ने वाले नर्गिस ने नारी शक्ति पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते।”

(mourns passing away of our dear Colleague Neelum Sharma. A founding anchor with over 20 years of association with #ddnews, she played a stellar role in many capacities. From ‘Badi Charcha’ to ‘Tejasvini’ her path breaking progs won accolades including Nari Shakti Award)

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार क्या है, किसे और क्यों दिया जाता है

नीलम शर्मा को मिले पुरस्कार की सूची :-

2010 आधी आबादी वूमेन अचीवर्स अवॉर्ड।

2013 मीडिया महारथी

2017 KPS Gill फीयरलेस इंडियन अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म

2019 नारी शक्ति पुरस्कार।

नीलम शर्मा की क्वालिफिकेशन:-

लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन से स्नातक

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन से डिप्लोमा इन जर्नलिज्म

मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर – जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से डिग्री इन जर्नलिज्म

Leave a Comment